अंबाह: प्रशासन की रोक के बाद भी पचासा मैदान पर मेले का कब्जा बरकरार, बच्चों से छिना खेलने का मैदान
Ambah, Morena | Nov 4, 2026 प्रशासन की रोक के बावजूद पचासा मैदान से दीपावली मेले का सामान नहीं हटाया गया है। शहर के एकमात्र खेल मैदान में सामान रखे होने से बच्चों और खिलाड़ियों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। क्रिकेट, दौड़ और शारीरिक अभ्यास के लिए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रहवासियों ने मैदान खाली कराने की मांग की है।