अशोकनगर। मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर के तूमेन सेक्टर 03 में नवांकुर संस्था अक्षर पीठ शिक्षा समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत रविवार को दोपहर 2 बजे प्रस्फुटन ग्राम भोराखती में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियो का आयोजन किया गया। जिसमें हेण्डपम्प ओर पशुओं के लिए होदी बनाई गई।