संतकबीरनगर में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल थाना बखिरा ने साइबर ठगी के शिकार तिघरा निवासी बब्बूराम चौधरी को राहत दिलाते हुए 15 हजार रुपये वापस कराए। अगस्त 2025 में अज्ञात व्यक्ति के खाते में धनराशि ट्रांसफर हो गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।