जमुई: मननपुर में ट्रेन से गिरकर अज्ञात महिला की मौत, पहचान करने में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 13, 2025 किउल- जसीडीह रेलखंड के मननपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह 7:50 बजे के करीब ट्रेन से गिरकर एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मननपुर रेलवे स्टेशन कैप में तैनात रेल पुलिस के पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहनी, महिला सिपाही अंकिता कुमारी ,प्रेरणा सिंह तथा पप्पू साहनी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले पीएम के लिए जमुई अस्पताल लाया।