जमुई: सरैया में छुट्टी पर बहन के घर आए रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव पीएम के लिए लाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 13, 2025 सरैया गांव में छुट्टी पर बहन के घर आए रेलवे कर्मचारी ने गुरूवार की सुबह 4 बजे के करीब फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके शव को कब्जे में लेकर दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना अंतर्गत कटीवन गांव निवासी सिकंदर प्रसाद यादव का 31 वर्षीय पुत्र अमरदीप कुमार के रूप में की गई है।