डौण्डीलोहारा: जिले में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन, संजारी में संपन्न हुआ आयोजन
एसडीएम शिवनाथ बघेल ने बताया कि शिविर में कुल 352 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग, शिकायत और विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन शामिल रहे। शिविर में विधायक अनिला भेड़िया, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया।