हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर में दबिश देकर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी के मुकदमे में था वांछित
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सलेमपुर गांव में दबिश देकर 1 वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सतीश है जो सलेमपुर गांव का ही निवासी है और शराब तस्करी के मुकदमे में न्यायालय से वांछित चल रहा था। लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किया गया और आदेश के अनुपालन में रानीपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।