हरिद्वार: पितृ अमावस्या पर मायापुर स्थित नारायणी शिला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, पुलिस के छूटे पसीने
बुधवार को पितृ अमावस्या के मौके पर मायापुर स्थित नारायणी शिला मंदिर में पितृ पक्ष के आखरी दिन श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पुलिस और प्रशासन के सारे इंतजाम फेल हो गए। मंदिर से देवपुरा चौक तक 600 मीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन सुब्बा से शाम तक लगी रही। दोपहर करीब 1 बजे यहां पहुंचे SP सिटी स्वतंत्र कुमार को भी भीड़ से निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।