औरैया: डबल मर्डर का फैसला कल, 19 अगस्त को तय होगा कमलेश पाठक समेत 11 आरोपियों का भविष्य, 900 तारीखें, 72 गवाह
जिले के बहुचर्चित अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे हत्याकांड में बुधवार, 19 अगस्त को फैसला आएगा। छह साल पांच माह से चल रहे इस मुकदमे में अब तक 900 से अधिक तारीखें पड़ चुकी हैं। अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से कुल 72 गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। इनमें 33 गवाह अभियोजन पक्ष और 39 गवाह बचाव पक्ष के हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद करीब डेढ़