जलेसर: ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत एटा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के 11 साल पुराने मामले में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास
Jalesar, Etah | Nov 25, 2026 ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,हत्या के 11 साल पुराने मामले में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा। दिनांक 23 अप्रैल 2015 को थाना जलेसर में वादी ने सूचना दी थी कि अभियुक्तों ने उसके पुत्र की हत्या कर दी है। इस मामले में थाना जलेसर पर मुकदमा संख्या 216/2015 धारा 302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था।