सिंगरौली: 12 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को बरगवां पुलिस झोंको से किया गिरफ्तार।
बरगवां पुलिस ने 12 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को झोकों से किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन में फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत एसडीओपी के के पाण्डेय के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी ने वर्ष 2011 में मारपीट के आरोपी राम गोविंद अगरिया पिता खिलावन अगरिया निवासी गिधेर को गिरफ्तार किया गया।