कासगंज: एसपी ने ढोलना थाने का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने ढोलना थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीवी कैमरे, मालखाना व अन्य अभिलेखों की जांच की और कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में साफ-सफाई, पेयजल, बैरक, बंदीगृह और भोजनालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।