मलयालम सिनेमा की एक्ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें शनिवार के एपिसोड में हुए मास एविक्शन में जहां गायत्री सुरेश 'घर से बेघर' हो गईं, वहीं, शो से बाहर निकलने से ठीक पहले उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। साल 2015 में 'जमना प्यारी' से डेब्यू करने वाली गायत्री ने अपनी 'सिचुएशनशिप' का किस्सा सुनाया।
अपने दर्दनाक टॉक्सिक रिलेशन का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पार्टनर ने उनसे पहले हफ्ते में यहां तक पूछा था कि 'क्या तुम्हें AIDS है?'
Korba, Korba | Oct 6, 2026