फैज़ाबाद: कोतवाली नगर के हैदरगंज मोहल्ला क्षेत्र में गंभीर हालत में रेलवे लाइन के किनारे मिला किन्नर
लखनऊ-वाराणसी रेल प्रखंड पर नगर कोतवाली के हैदरगंज मोहल्ला क्षेत्र में एक किन्नर रेलवे ट्रैक किनारे गंभीर हाल में मिला है। मोहल्ले के ही रहने वाले वीरू गुप्ता पुत्र विश्वनाथ ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दिल्ली के थाना भजनपुरा स्थित भजनपुरा, नई दिल्ली निवासी किन्नर दीपक चेला अशोकदास किसी काम से अयोध्या आया था।