काको: काको में पुलिस का बड़ा एक्शन: ट्रक से 823 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 822.96 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई में पटना जिले के बाढ़ निवासी कौशल कुमार और साहिल कुमार को गिरफ्तार कर ट्रक भी जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।