हम किसी से भीख नहीं मांग रहे,अपना हक मांग रहे हैं,राजस्थान के जालौर में शिक्षकों की कमी से परेशान छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया......!
और कहा कि वे कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं,बल्कि पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था की मांग कर रही हैं,जब शिक्षा का अधिकार संविधान देता है.....!
तो छात्रों को अपनी बुनियादी मांगों के लिए सड़क पर उतरने की नौबत क्यों आए? यह सवाल अब शिक्षा विभाग और प्रशासन के सामने खड़ा है......!