सिराथू: अजुहा कस्बे की मंडी गेट के पास बाइक की टक्कर से तीन बाइक सवार जख्मी, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के मंडी गेट के पास सड़क पार कर रहे बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया! हादसे में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए , आसपास मौजूद लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया । यह घटना गुरुवार की दोपहर 4:00 बजे हुई और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है!