लालगंज: तीता गांव के पास चलती बस से गिरकर बड़ौहा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
हलिया थाना क्षेत्र के तीता गांव के पास बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे चलती बस से गिरकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। हलिया के बड़ौहा गांव निवासी 55 वर्षीय हरिशंकर प्रजापति डेयरी पर दूध लेने के लिए बस से जा रहे थे की तीता गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बस से नीचे गिर पड़ी जिससे यह हादसा हो गया।