गुना: कुसमोदा में पान मसाला गोदाम से लाखों का गुटका पान मसाला चोरी करने वाले और आरोपी को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
गुना कैंट थाना के कुसमोदा इंडस्ट्रीज एरिया में 17 18 अप्रैल 2026 की रात व्यापारी अनुराग जैन की पान मसाला गोदाम से ₹8 लाख का पान मसाला गुटखा चोरी हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर 23 अप्रैल को पांच आरोपी और इसके बाद एक और छठवें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 3 जुलाई को एक और आरोपी दशरथ रजक निवासी साईं सिटी कॉलोनी गुना को सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।