गिरिडीह: बरमसिया के सवेरा हॉल में कला संगम ने देशभर के 11 कलाकारों को किया सम्मानित
कला संगम के तत्वावधान में बरमसिया के सवेरा हॉल में आयोजित लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को 4 बजे नाट्य श्री एवं कला श्री सम्मान से देशभर के 11 कलाकारों को सम्मानित किया गया। सभी को शॉल ओढ़कर एवं शील्ड सम्मान पूर्वक देकर सम्मानित किया गया।