उज्जैन शहर: आगजनी मामले में फरार बुंदेला गैंग के 3 आरोपी MR5 कॉलोनी से गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में हवाई फायर कर दहशत फैलाने और रौनक गुर्जर के मकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले छिंगू बुंदेला गैंग के तीन और गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का उसी इलाके में जुलूस निकाला और घटनास्थल की तस्दीक करवाई। इस दौरान बदमाशों के सुर बदले हुए नजर आए और उन्होंने सरेराह कान पकड़कर माफी मांग