बिल्हौर: बिल्हौर में ग्राम समाज की भूमि पर रास्ते के अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
बिल्हौर तहसील के मढ़ियागांव के निवासियों ने ग्राम समाज की भूमि पर बने हुए रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर मंगलवार3:00 बजे सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की।ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसको तत्काल रोका जाए।