घाटमपुर के कटरा गांव में 20 वर्षीय सोनम का शव घर में छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।