इटावा: रेलवे स्टेशन परिसर में भगवाधारी को बाल पकड़कर घसीटने और पीटने के आरोप में रेलवे के 2 पेय एंड यूज कर्मी गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Apr 8, 2026 इटावा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में मंगलवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहाँ भगवा वस्त्र धारण किए एक व्यक्ति के साथ 'पे एंड यूज' शौचालय के दो सफाईकर्मियों ने जमकर मारपीट की और उसे बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 बजे जेल भेजा।