बहरोड़: बहरोड़ में घर में घुसकर बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सुबह उठकर देखा तो गायब मिली मोटरसाइकिल
Behror, Alwar | Oct 23, 2026 बहरोड़ कस्बे के श्याम नगर स्थित वार्ड नंबर 35 में गुरुवार देर रात घर में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल गायब मिलने पर मालिक के होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति