अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांव खदरी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन 🧘♂️
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खदरी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर चेयरमैन गुरनाम सिंह जयरामपुर भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रक्तदान करने वाले सभी समाजसेवियों और आयोजन से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
#YogaDay #BloodDonation #रक्तदान_महादान #InternationalYogaDay #KhadriHospital #GurnamSinghJairampur #मानवसेवा