खंडवा नगर: खंडवा में दिनदहाड़े चोरी, पानी की मोटर और वायरिंग लेकर भागे तीन चोर, सीसीटीवी में कैद
खंडवा सिविल लाइन क्षेत्र की ड्रीम सिटी कॉलोनी में चोरी की वारदात, डॉक्टर प्रीतम सिंह घाटे के घर के सामने रखे टपरे से पानी की मोटर व वायरिंग सहित करीब पाँच हजार का सामान गायब। घटना तेईस तारीख की सुबह एक बजे की, तीन चोर सीसीटीवी में कैद। डॉक्टर ने कोतवाली थाने पहुंचकर आवेदन और फुटेज पुलिस को सौंपे। यह जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग मिली है।