7 महीने में 6 एनकाउंटर, सभी में बाएं पैर में गोली! सवाल पूछने पर भड़के SSP अजय गढ़पति, पत्रकार को बताया ‘मोटिवेटेड मीडिया’
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एनकाउंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार को SSP अजय गढ़पति द्वारा ‘मोटिवेटेड मीडिया’ कहना कई सवाल खड़े करता है।
पत्रकार का सवाल बेहद गंभीर और जायज है। अगर पिछले सात महीनों में हुए छह एनकाउंटरों में सभी आरोपियों के बाएं पैर में ही गोली लगी है, तो इसकी वजह क्या है? क्या इस पैटर्न की निष्पक्ष जांच नहीं होनी चाहिए?
क्या अब पुलिस से सवाल पूछना भी गलत हो गया है? पत्रकार का काम ही सवाल पूछना है, न कि सिर्फ अधिकारियों के बयानों को स्वीकार करना। सवाल पूछने वाले पत्रकार को मोटिवेटेड बताने के बजाय सवालों का तथ्यात्मक जवाब दिया जाना चाहिए।
#Uttarakhand #UdhamSinghNagar #Encounter #PoliceAccountability #Journalism #PressFreedom #AjayGarhpati #उत्तराखंड #पत्रकारिता #एनकाउंटर #Crime #CrimeNews #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 18, 2026