उत्तराखंड रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। 17 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी (PWD) तिराहे के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ (DDRF) और 108 एम्बुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और तेजी से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।