साहिबगंज: लालबथानी सरपंच टोला में गर्भवती महिला के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, महिला हुई घायल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बथानी सरपंच टोला में एक गर्भवती महिला के साथ वही के रहने वाले 4 लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता महिला मुफस्सिल थाना प्रभारी को घटना की जानकारी देते हुए अपना इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंची जहां सदर अस्पताल में गर्भवती महिला का इलाज उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है