साहिबगंज: रेलवे स्टेशन साहिबगंज में रेल पुलिस ने विशेष टिकट जांच सह प्लेटफॉर्म पर खाने-पीने की स्टॉल में चलाया जांच अभियान
साहिबगंज जिले के रेलवे स्टेशन साहिबगंज में मंगलवार को रेल पुलिस ने विशेष टिकट जांच सह प्लेटफॉर्म पर खाने-पीने की स्टॉल में जांच अभियान चलाया है।अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट राहुल कुमार कर रहे थे।रेलवे मजिस्ट्रेट ने रेल थाना के निकट एक बंद स्टॉल को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां यात्रियों की सुविधा के लिए स्टॉल खोला गया है।