साहिबगंज: ज़िले के दस कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत हुई कार्रवाई, साहिबगंज एसपी ने दी जानकारी
आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला पुलिस प्रशासन ने जिले के दस कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई की है। यह जानकारी एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के कमल टोला निवासी अजय पासवान व पुरानी साहिबगंज निवासी मनीष प्रताप को जिला बदर किया गया है।