साहिबगंज: नामांकन प्रक्रिया के बाद उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर उपायुक्त ने सुनी आमलोगों की समस्याएं, दिया भरोसा
समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जनता दरबार लगाकर उपायुक्त हेमंत सती ने आमलोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सभी समस्याओं को सुनने के बाद जनता दरबार में उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। उधर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए।