डेहरी: डिहरी अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ
Dehri, Rohtas | Jan 25, 2025 डिहरी अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ। शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डिहरी अनुमंडल कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने दोपहर करीब 3:00 बजे उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई।