डेहरी: आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने ट्रेन में छूटे यात्री का ट्रॉली बैग वापस किया
Dehri, Rohtas | Jan 25, 2025 आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने ट्रेन में छूटे यात्री का ट्रॉली बैग किया वापस। आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने रेल में छूटे यात्री बालकृष्ण पांडेय का ट्रॉली बैग सही-सलामत लौटाया। 21 जनवरी को वाराणसी से टाटानगर की यात्रा के दौरान बैग गाड़ी संख्या 12876 डाउन में छूट गया था। यात्री ने रेल मदद से जानकारी ली, जिसके आधार पर आरपीएफ ने बैग को सुरक्षित रखा।