महिला आरक्षण के विरोध में कथित रूप से भरवाए जा रहे निंदा प्रस्ताव के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर प्रस्ताव भरवाए जा रहे हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है