आनंदपुरी: महंगाई, बिजली-पानी संकट और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आनंदपुरी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी संकट, किसानों की समस्याओं एवं नीट पेपर लीक मामले के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनंदपुरी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।