लखीमपुर शहर की उल्ल नदी इन दिनों उफान पर है। बीते 24 घंटों में जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते महेवागंज, घोसियाना और बनवारीपुर मार्ग पर बना रपटा पुल पर तेज धार बह रही है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि करबला रपटा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे इस रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।