गढ़वा: 'कॉफी विद एसडीएम': एसडीएम ने आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ किया सार्थक संवाद
Garhwa, Garhwa | Apr 8, 2026 गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ के अंतर्गत बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के आदिवासी समाज के सामाजिक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आयोजित किया गया। बैठक में गढ़वा, मेराल, माझिआंव, डंडई, रंका आदि क्षेत्रों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार एवं