रफीगंज: रफीगंज के कासमा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुआ मोबाइल बरामद किया, मोबाइल धारक को सौंपा गया
रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को शनिवार को सौंप दिया। कासमा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने शनिवार रात्रि 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल की तलाश की गई। तकनीकी सहायता से मोबाइल बरामद होने के बाद सभी आवश्यक जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की।