अथमलगोला: अथमलगोला के रामनगर दियारा से पुलिस ने बालू लोड ट्रैक्टर और चालक को अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार किया
अथमलगोला के रामनगर दियारा से पुलिस ने बालू का अवैध खनन करने के आरोप में एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार की संध्या 6 बजे पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर दियारा से पुलिस ने गंगा बालू का अवैध खनन करने के आरोप में रामनगर दियारा निवासी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है,साथ ही गंगा बालू लोड ट्रैक्टर को भी जप्त किया है।