रूड़की: शेर सिंह राणा चौक के पास एक व्यक्ति के साथ बाइक सवार दो लोगों ने की मारपीट,मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शेर सिंह राणा चौक के पास मेरठ निवासी राहुल त्यागी नाम के एक व्यक्ति ने दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने उनके साथ मारपीट की है। इस मारपीट में राहुल त्यागी घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।