कांके: मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को पारंपरिक तरीके से रवाना किया गया
Kanke, Ranchi | Nov 12, 2024 मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पोलिंग पार्टियों को पारम्परिक तरीके से रवाना किया गया। इस दौरान झारखंडी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस मौके पर जनजातीय परिधान मे सजी और हाथों में लोटा पानी लिए महिलाओं ने मतदान कर्मियों को तिलक लगाकर उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। इस दौरान मांदर और ढोल की थाप पर महिलाएं थिरकती नजर आयीं