कांके: रांची स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया
Kanke, Ranchi | Nov 12, 2024 रांची स्थित कांग्रेस भवन में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की और लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित कांग्रेस के कई अन्य नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 10 लाख युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया है।