नागौद: स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Nagod, Satna | Aug 15, 2026 । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उचेहरा एवं नागौद के उत्साही युवाओं द्वारा बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जोश से सराबोर युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर कृष्णा समदरिया, युवा समाजसेवी मोदी फिरदौस, कठार नित्तू संदरिया के साथ नगर के उत्साही युवा रहे मौजूद।