समस्तीपुर: डुमरी गांव में रंगदारी टैक्स नहीं देने को लेकर दबंगों ने एक रिटायर फौजी के साथ की मारपीट
मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी चंद्र भूषण सिंह ने बताया आर्मी से रिटायर होकर अपने घर आए हैं।रविवार को गाय को चारा खिला रहे थे। उसी दौरान गांव के कुछ दबंगों ने उनसे रंगदारी टैक्स की मांग कर दिया। नहीं देने पर उनके साथ मारपीट कर दी गई है। जख्मी हालत में रिटायर्ड फौजी इलाज के लिए सदन अस्पताल पहुंचे हैं।