बंजरिया: बंजरिया प्रखंड के पंचरुखा पूर्वी पंचायत में नल जल योजना के तहत लोगों को स्वच्छ पीने का पानी नहीं मिल रहा है
बंजरिया प्रखंड के पंचरुखा पूर्वी पंचायत के सभी वार्डो में नल जल योजना पूरी तरह ठप्प है,जिससे आम लोगो को पीने का स्वच्छ पानी नही मिल रहा हैं। पूर्व मुखिया ताम्रध्वज सहनी ने कहा कि खैराघाट, अजगरवा,सुंदरपुर व खैरी में योजना का एक भी नल नही चल रहा है। वही नयका टोला में राशि का उठाव कर योजना का कार्य पूरा नही किया गया। प्रशासन से तत्काल योजना चालू की मांग की है।