कानपुर: बालाजी चौक से कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बालाजी चौक से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।इस दौरान शहीदों को याद किया गया।जुलूस में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज मौजूद रहे।