कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्सला अस्पताल के आईसीयू में एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया।जिसके बाद व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर प्रकरण की जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।