कानपुर: रावतपुर पुलिस ने मोहर्रम के जुलूस में आपत्तिजनक नारे लगाने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रावतपुर पुलिस ने मोहर्रम के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने जानकारी दी की प्रकरण में एक नामजद व 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान में आ रहे लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।